एक्सप्लोरर
गंगा दोपहर: उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे के पास हंगामा
खबर, उन्नाव से जहां कानपुर की तरफ से पैदल आ रहे बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक उन्नाव सीमा में आने लगे जिस पर उन्नाव प्रशासन ने सभी को रोककर वापस जाने की हिदायत दी। वहीं प्रशासन ट्रक, डम्फर और अन्य वाहनों में सवार प्रवासी श्रमिकों को वापस लौटाने लगे। जिससे हाईवे पर जाम लग गया। कई दिनों से भूखे प्यासे पैदल चलकर घर जाने को निकले प्रवासी श्रमिकों ने उन्नाव बॉर्डर पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। श्रमिकों के प्रदर्शन से हाईवे पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने श्रमिकों को समझाकर शांत करने में जुट गए। जिससे हाइवे पर भीषण जाम लग गया।
और देखें




















