एक्सप्लोरर
बिजली विभाग और पुलिस के बीच विवाद
प्रतापगढ़ में पुलिस और बिजली विभाग के बीच ठन गई.. जी हां.. यहां दोनों के बीच विवाद में बिजली विभाग ने कोतवाली का कनेक्शन काट दिया.. जिससे वहां कामकाज ठप हो गया.. असल में विद्युत विभाग के जेई की बाइक को चेकिंग के दौरान पुलिस ने रोक लिया था और उसका चालान काट दिया था.. बस फिर क्या था.. मामला तनावपूर्ण हो गया और चेकिंग से भन्नाए जेई ने नगर कोतवाली की बिजली ही कटवा दी। दोनों विभागों ने अपना पावर दिखाया.. तो उच्चाधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। क्योकि बिजली ना होने से कोतवाली का कामकाज कई घण्टे तक बाधित रहा। जिसके चलते फरियादियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा..
और देखें


























