एक्सप्लोरर
देहरादून : होली के बाद काम पर लौटी सरकार
गैरसैंण का सत्र संपन्न होने के बाद सरकार एक बार फिर से काम पर लौट आई हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार और गुरुवार को तमाम मंत्रियों को विधानसभा में मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनने का आदेश दिया था। लेकिन आदेश जारी होने के बाद आज तीसरा हफ्ता है। आज भी विधानसभा में सिर्फ दो ही मंत्री विधानसभा नजर आए। शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत ही विधानसभा में मौजूद रहे। जबकि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 11:00 बजे अपने विधानसभा कार्यालय में पहुंच चुके हैं।
और देखें

जस्टिन एम. भरूचाcorporate lawyer
Opinion


























