एक्सप्लोरर
Corona Top 10: उत्तराखंड के जंगलों में आग की अफवाह, 100 से ज्यादा पर FIR | ABP Ganga
उत्तराखंड के जंगलों में आग की झूठी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस मामले में वन विभाग की तरफ से FIR दर्ज कराई गई है। वन विभाग ने 100 से ज्यादा लोगों पर FIR दर्ज कराई है। दर्ज मुक़दमे में 17 सोशल मीडिया संचालकों को नामजद किया गया है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक ने भी अपने ट्वीटर अकाउंट पर जंगलों में आग से जुड़ी तस्वीरें शेयर की थी। आरुषि निशंक को लेकर डीजी अशोक कुमार का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर जिसने भी भ्रामक पोस्ट की है, उसकी विवेचना की जाएगी और उस पर आगे की कार्रवाई होगी।
और देखें
























