एक्सप्लोरर
पूर्वांचल के विकास का खाका खींचने में जुटे CM Yogi Adityanath | ABP Ganga
आज पूर्वांचल में विकास का खाका खींचने के लिए योगी कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में कुल मिलाकर 34 प्रस्ताव पटल पर रखे गए. जिनको लेकर बाकायदा कई सेशन हुए और एक पूरी रूपरेखा तैयार की गई कि विकास की धारा से पूर्वांचल को कैसे पूरी तरह से जोड़ा जाए. इसके लिए हर क्षेत्र में विकास का खाका खीचने के लिए मैराथन बैठक चली और अलग अलग विभागों के मंत्रियों के साथ बैठकर पूरी रूपरेखा तैयार की गई.
और देखें
























