एक्सप्लोरर
CM Yogi ने किसानों को बताया, कृषि कानून क्यों है फायदेमंद?| Bareilly Kisan Sammelan| ABPGanga
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बरेली में किसानों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने किसानो को आश्वासन दिया कि नए कृषि कानून उनके हितों का ध्यान रखता है. योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री ने सुनिश्चित किया है कि किसानों के विकास के लिए बनाए गए कानून किसी को भी अपने खेत पर कब्जा करने की अनुमति नहीं देते हैं. किसानों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा, जो अपनी उपज को बाजार के बाहर बेचना चाहते हैं. इस कानून में इसकी गारंटी देने का प्रावधान है. विपक्ष को निशाने पर लेते हुए योगी ने कहा कि वो किसानों को गुमराह करने का काम कर रहा है.
और देखें

























