एक्सप्लोरर
6 महीने बाद हरिद्वार पहुंचे सीएम रावत, माया देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना। Trivendra Singh Rawat
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करीब 6 महीने बाद हरिद्वार के दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने माया देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान सीएम ने जूना अखाड़ा की प्राचीन पौराणिक छड़ी का साधु संतों के साथ पूजन किया। मुख्यमंत्री ने छड़ी की आरती भी की। सीएम ने छड़ी को उत्तराखंड के चारधाम की भ्रमण यात्रा पर रवाना किया।
और देखें



























