एक्सप्लोरर
Ram Mandir निर्माण की योजना में बदलाव, 1200 पिलर पर नहीं बनेगा मंदिर ? | Ayodhya | ABP Ganga
अब अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की तकनीक में बदलाव किया जाएगा । 1200 पिलर पर मंदिर बनाने की योजना में बदलाव की बात की गई है, अब नई तकनीकी का इस्तेमाल कर मंदिर की बुनियाद का निर्माण किया जाएगा । जल्द ही एलएनटी और टाटा कंपनी के अधिकारी और इंजीनियर बदली जाने वाली नई तकनीक को लेकर फैसला करेंगे ।मंदिर की पश्चिम दिशा में भी एक रिटेनिंग वॉल का निर्माण किए जाने की योजना है । जमीन के अंदर मिट्टी में खामी के चलते ये फैसला लिया गया है । श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारियों और मंदिर निर्माण में लगे विशेषज्ञों और निर्माण समिति की बैठक में ये फैसला लिया गया है । दरअसल अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण में बाधा आने की जानकारी मुहैया कराई गई थी कहा गया है था कि मंदिर के नीचे भुरभुरी मिट्टी होने के कारण पाइलिंग यानी पिलर डालने में समस्या की बात सामने आई । राममंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने कहा था कि आईआईटी, इंजीनियरिंग संस्थानों और निर्माण कंपनियों के विशेषज्ञों के साथ इस संबंध में चर्चा की जा रही थी ।
Tags :
News Live Abp Hindi Live Live Abp News Live News Hindi Hindi News Live Up Latest News Abp Ganga Live Uttar Pradesh Samachar Abp News Live Hindi Abp News Hindi Live Cm Yogi Adityanath Uttar Pradesh News Ayodhya Mandir Ram Mandir Ayodhya Live News UP News ABP News LIVE Abp Ganga ABP Live News PM Narendra Modi Ayodhya Uttar Pradesh ABP Ram Mandir ABP Live Coronaऔर देखें





























