एक्सप्लोरर
जमीन के मालिकाना हक की लड़ाई, 23 मार्च से आंदोलन करेंगे ग्रामीण
रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ ब्लॉक के सलामी तोक के ग्रामीण पिछले 50 साल से जमीन के मालिकाना हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। 1964 में कुण्ड-चोपता मोटरमार्ग निर्माण के दौरान ग्राम पंचायत भटवाड़ी के करेला तोक से पांच परिवारों को सलामी तोक में विस्थापित किया गया था, लेकिन तब से ग्रामीणों के नाम पर जमीन दर्ज नहीं हो पाई है। लोगों ने अब शासन-प्रशासन से आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। ग्रामीण अब 23 मार्च से सलामी तोक में आंदोलन शुरू करेंगे।
और देखें
























