एक्सप्लोरर
राम मंदिर का भव्य 'श्री गणेश' | Ram Mandir | Ayodhya | ABP Ganga
135 साल की लंबी कानूनी लड़ाई, निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लंबी बहस, लाखों पन्नों के सबूत और सैकड़ों लोगों की गवाही के बाद, बरसों से अयोध्या में टाट की छांव में विराजमान भगवान राम को सुप्रीम कोर्ट ने 87 दिन पहले यानि 9 नवंबर 2019 को उनका जन्म स्थान का मालिक घोषित किया था लेकिन राम मंदिर के लिए अदालती लड़ाई का पर्दा गिरने के बाद आज अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट के गठन का भी ऐलान हो गया। ये फैसला फैसला भगवान राम के जन्मस्थान पर उनके मंदिर के निर्माण की ओर बड़ा कदम है। 9 नवंबर को अयोध्या विवाद पर अपने ऐतिहासिक फैसले के दौरान, देश की सबसे बड़ी अदालत यानि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया था, कि सरकार अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए तीन महीने में एक ट्रस्ट का गठन करे और ये मियाद खत्म होने के ठीक 3 दिन पहले केंद्र सरकार ने ट्रस्ट को लेकर बड़ा फैसला ले लिया।
और देखें





























