एक्सप्लोरर
बीच सड़क पर पुलिसवालों की दबंगई, की रिक्शावाले कि पिटाई | ABP Ganga
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी में यूपी पुलिस का बर्बर चेहरा देखने को मिला है। यहां पुलिसवालों ने खाकी का रौब दिखाते हुए ई-रिक्शा चालक की जमकर पिटाई की है। पुलिसवालों की बर्बरता की ये घटना दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के कौदई चौकी इलाके की है।दरअसल, तीन-चार पुलिसकर्मियों ने यहां रिक्शा चालक की खूब पिटाई की। रिक्शा चालक की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किस तरह एक ई रिक्शा चालक को तीन-चार पुलिस वाले पीट रहे हैं।
और देखें

























