UP Chunav 2022 : क्या Rajbhar से दोस्ती चमका देगी Akhilesh की पूर्वांचल में किस्मत ?
चुनाव से पहले सभी सियासी दल ओबीसी वोट बैंक पर अपनी नजर गड़ाए हुए हैं. बीजेपी ओबीसी मोर्चा जहां जातिवार सम्मेलन कर रहा है, तो वही ओमप्रकाश राजभर के समाजवादी पार्टी के साथ जाने के ऐलान से अब यह माना जा रहा है कि पूर्वांचल की तकरीबन 146 सीटों पर जहां राजभर वोट बैंक और पिछड़ा वोट बैंक काफी संख्या में है वहां समाजवादी पार्टी को फायदा हो सकता है क्योंकि ओमप्रकाश राजभर ने अपना जो भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाया था. उसमें ओबीसी के अंतर्गत आने वाली अलग-अलग जातियों के नेता शामिल थे. प्रजापति कुम्हार सैनी बिन बंजारा इन सभी जातियों के नेता और उनकी पार्टी भागीदारी संकल्प मोर्चा मैं शामिल है .इसके अलावा 146 सीटों पर जहां ओबीसी वोट बैंक अच्छी संख्या में है. वहां हर सीट पर मुस्लिम वोट बैंक में 8 से 9 फ़ीसदी के आसपास है ।






























