UP MLA oath: सीएम के बाद कल विधायक पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, जानें पूरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कल योगी आदित्यनाथ विधायक पद की शपथ लेंगे... कल विधानसभा में सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी... नवनिर्वाचित प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री विधान सभा के सभा मंडप में सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे... सबसे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ को शपथ दिलाई जाएगी... विधायकों की शपथ ग्रहण को लेकर प्रोटेम स्पीकर की सहायता के लिए वरिष्ठ विधायक सुरेश कुमार खन्ना, जय प्रताप सिंह, रामपाल वर्मा और माता प्रसाद पांडेय को नियुक्त किया गया है...शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा.... वहीं शपथ से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10:30 बजे विधान सभा में मीडिया को भी संबोधित करेंगे.

























