एक्सप्लोरर
पहाड़ पर लगा महंगाई का करंट, बिजली और पेयजल हुआ महंगा, जानें- कितने बढ़े दाम
देहरादून से बड़ी खबर। नए वित्तीय वर्ष के साथ महंगाई भी बढ़ी। महंगाई से आम आदमी की जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त भार। पेयजल, बिजली, राशन के दामों में आज से हो गई बढ़ोतरी। उत्तराखंड में बिजली के दामों में जहां 2.68 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है तो वही पेयजल उपभोक्ताओं को 9% ज्यादा भुगतान करना होगा। वहीं खाद्य पदार्थों के दामों में हुई बढ़ोतरी।। रिफाइंड, तेल, आटा चावल समेत अन्य खाद्य पदार्थ के दाम बढ़े। दवाइयों के मूल्यों में भी 15% का इजाफा। टोल प्लाजा भी आज से हुआ महंगा।। देहरादून के लच्छीवाला में 85 रुपये की जगह देने होंगे 95 रुपये।
और देखें




























