एक्सप्लोरर
Muzaffarnagar : केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान हुए कोरोना पॉजिटिव, पश्चिम बंगाल में कर रहे थे चुनाव प्रचार।
इस वक़्त की बड़ी खबर यूपी के मुजफ्फरनगर से है जहा संजीव बालियान कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार में लगे हुए थे केंद्रीय मंत्री | दिल्ली के आवास पर खुद को किया आइसोलेट । यूपी के मुजफ्फरनगर से सांसद और केंद्र सरकार के पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्यमंत्री डॉक्टर बालियान ने ट्वीट कर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान कोरोना के शुरुआती लक्षण नजर आए थे जिसके बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था।
और देखें


























