एक्सप्लोरर
Coronavirus: देश में फिर बढ़ी कोविड मरीजों की संख्या, 24 घंटे में 2 लाख 73 हजार से ज्यादा नए मामले
देश में फिर बढ़ा कोरोना का आंकड़ा। पिछले 24 घंटे में 2 लाख 73 हजार से अधिक मामले आए हैं और 1619 लोगों की जान गई है। पहली बार एक दिन में इतने ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 50 लाख 61 हजार को पार कर गया है। इनमें से एक करोड़ 26 लाख 53 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं।
और देखें





























