UP Election: जौनपुर सदर सीट पर इस बार किसका होगा कब्जा ? SINGHASAN 403
पूर्वांचल के जिले जौनपुर की सदर विधानसभा सीट..यानि की यूपी की विधानसभा सीट नंबर 366...ये सीट वैसे को सपा का मजबूत गढ़ मानी जाती है....लेकिन 2012 में जहां इस सीट पर कांग्रेस के नदीव जावेद ने जीत दर्ज की...तो वहीं 2017 में भाजपा के गिरीश चंद यादव ने सारे समीकरणों को पलटते हुए इस सीट से जीत दर्ज की....जौनपुर सदर सीट मुस्लिम बाहुल्य सीट मानी जाती है....जिस वजह से इस सीट पर मुस्लिम उम्मीदवारों का दबदबा रहा है...लेकिन भाजपा ने तमाम रूकावटों के बावजूद इस सीट पर सेंध लगा दी है....जिसके बाद 2022 के रण में एक बार फिर दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है....जहां पर जौनपुर सदर सीट पर कब्जे की लड़ाई में भाजपा और सपा के साथ-साथ कांग्रेस और बसपा भी पूरा दमखम लगाती दिख रही हैं....






























