गृह मंत्री Amit Shah कल कांगड़ी यूनिवर्सिटी के 113वें दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत | Uttarakhand
गृह मंत्री अमित शाह कल एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचेंगे। अमित शाह कल 11 बजकर 55 पर भल्ला इंटर कॉलेज हेलीपेड पहुंचेंगे. वे 12 से डेढ़ बजे तक गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी के 113वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे. इस कार्यक्रम के बाद अमित शाह दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर ऋषिकुल मैदान पहुंचेंगे. यहां 3 बजकर 45 मिनट तक सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे. जबकि 4 बजे भल्ला कॉलेज मैदान से हेलीकॉप्टर से पतंजलि योगपीठ के लिए रवाना होंगे. जहां 5 बजकर 45 मिनट तक सन्यास दीक्षा समापन समारोह में मौजूद रहेंगे. इसके बाद अमित शाह पतंजलि हेलीपेड से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगें. जहां से वे सवा 6 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
























