COVID-19 cases rising : पिचले तीन हफ्ते से लगातार बढ रहे कोरोना के केस
कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मिलने के बाद से ही पूरे देश में कोरोना के तीसरी लहर का खतरा कायम है. उत्तर प्रदेश में भी कोरोना ने चिंता बढ़ा दी है. हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक यूपी में ओमिक्रॉन के मामले नहीं मिले हैं. यूपी में कोरोना वायरस के दूसरी लहर के दौरान कोरोना के डेल्टा वैरिएंट ने जमकर तबाही मचाई थी. अब फिर से ओमिक्रॉन के खतरे के बीच डेल्टा वैरिएंट के मामले उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में बढ़ने लगे हैं. पिछले 10 से 12 दिनों में लखनऊ में 22 लोगो कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. इन सभी पॉजिटिव लोगों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई गई है. राहत भरी बात यह है कि अभी तक किसी की भी रिपोर्ट ओमिक्रॉन पॉजिटिव नहीं निकली है और सभी डेल्टा वैरिएंट पॉजिटिव हैं.



























