एक्सप्लोरर
Azadi Ka Amrit Mahotsav : 3 करोड़ परिवारों को तिरंगा यात्रा से जोड़ेगी BJP
बात BJP के हर घर तिरंगा अभियान की. जिसकी आज से शुरुआत हो रही है...इस अभियान के तहत भाजपा की 3 करोड़ परिवारों तक पहुंचकर तिरंगा फहराने की तैयारी है. इस अभियान में पार्टी के सांसद विधायक मंत्री लोगों के घरों पर जाकर खुद तिरंगा लगाएंगे. इसकी शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मेरठ से करेंगे. इसके अलावा, तमाम मंत्री अलग-अलग जगहों पर रहेंगे विधायक भी अपने क्षेत्र में मौजूद रहेंगे. वहीं लखनऊ में सीएम योगी बच्चों के साथ हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करेंगे।
और देखें





















