एक्सप्लोरर
BJP दे रही भ्रष्टाचार, ट्रांसफर-पोस्टिंग की धांधली को छुपाने का प्रशिक्षण, Akhilesh का तंज
चित्रकूट में चल रहे भाजपा के प्रशिक्षिण शिविर पर अखिलेश का हमला. Akhilesh ने कहा कि भ्रष्टाचार, ट्रांसफर-पोस्टिंग की धांधली को छुपाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. महंगाई पर बहाने बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा है...सुना है चित्रकूट में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शायद इसमें भ्रष्टाचार व ट्रांसफ़र-पोस्टिंग की धाँधली को छुपाने, रूठों को मनाने, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, टूटते बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे व महंगाई पर बहाने बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे भाजपाई जनता का सामना तो कर सकें।
और देखें




























