एक्सप्लोरर
Team India ने Sri Lanka को 7 विकेट से दी मात, Dhawan और Ishan बने जीत के हीरो | Ind Vs SL
तीन मैचों की सीरीज़ के पहले वनडे में भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया. श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 262 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत ने 36.4 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. भारत के लिए कप्तान शिखर धवन ने 95 गेंदो में नाबाद 86 रनों की पारी खेली. इसके अलावा इशान किशन ने 59 और पृथ्वी शॉ ने 43 रन बनाए. वहीं सूर्यकुमार यादव अंत में 31 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत ने सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है.
और देखें
























