एक्सप्लोरर
Russia Ukraine War: रूस को NATO ने दी धमकी
Russia-Ukraine War: NATO (नॉर्थ ऍटलाण्टिक ट्रीटी ऑर्गनाइज़ेशन) ने यूक्रेन पर रूसी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. NATO ने कहा है कि वह यूक्रेन के साथ एकजुटता से खड़ा है. NATO महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा, “NATO यूक्रेन में रूस के आक्रमण की कड़े शब्दों में निंदा करता है. हम रूस से सैन्य कार्रवाई को तुरंत बंद करने और यूक्रेन से पीछे हटने का आह्वान करते हैं.” उन्होंने कहा कि लोकतंत्र हमेशा निरंकुशता पर हावी रहेगा. दमन पर हमेशा स्वतंत्रता की जीत होगी.
और देखें






























