Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में चुनाव के बीच क्यों उठा आरक्षण का मुद्दा ? | ABP News
ABP News: लोकसभा चुनाव में मुस्लिम आरक्षण को लेकर आर-पार की जंग छिड़ गई है...बंगाल से शुरू हुए बवाल ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में उफान ला दिया है...एक तरफ पश्चिम बंगाल में आरक्षण का मुद्दा आसमान पकड़ रहा है...तो वहीं अब यूपी में भी योगी सरकार ने मुस्लिम आरक्षण की समीक्षा का फरमान जारी कर दिया है...सूत्रों के मुताबिक योगी सरकार उत्तर प्रदेश में इस बात का पता लगाएगी...कि ओबीसी में मुस्लिमों को किस हिसाब से आरक्षण दिया गया है..... देश में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है.... इसी बीच पक्ष विपक्ष के नेताओं के बयानबाजी का सिलसिला भी जारी है....पक्ष विपक्ष एक दूसरे को लेकर एक दूसरे पर काफी ज्यादा हमलावर हैं...






























