Vijay Shah Controversy: कर्नल सोफिया कुरैशी विवाद पर क्या Vijay Shah को मिलेगी SC से राहत?
मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफ़िया कुरैशी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इससे पहले हाईकोर्ट के आदेश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस को मंत्री विजय शाह के खिलाफ़ FIR दर्ज करनी पड़ी थी। विजय शाह ने कोर्ट में दलील दी थी कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और उन्होंने माफ़ी भी मांग ली है। सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री के बयान पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा, "एक मंत्री होकर ऐसी भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं? संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति ऐसा बयान कैसे दे सकता है?" मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है और कार्रवाई की बात से किनारा कर लिया है


























