एक्सप्लोरर
Uttarakhand Cloudburst: चमोली में Cloudburst, Landslide का कहर, CM Dhami ने दिए निर्देश!
देश में बाढ़ और बारिश का कहर लगातार जारी है। इस बीच उत्तराखंड में एक बार फिर बादल फटने और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले की देवाल तहसील के मोपट्टा गांव के पास बादल फटने से भारी तबाही मची है। बादल फटने के बाद इतनी तेजी से मलबा आया कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। गांव में चारों ओर मलबा और तबाही का भयावह मंजर है। गांव के निवासी तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता बताए जा रहे हैं, जबकि विक्रम सिंह और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बादल फटने से कई मकान और गौशालाएं मलबे में दब गई हैं, जिसमें करीब 15 से 20 मवेशियों के दबे होने की आशंका है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है और फौरन राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। वहीं, उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी स्थित एक गांव के पास भयंकर लैंडस्लाइड हुआ है, जिससे पुल को नुकसान पहुंचा है और हाईवे कई जगह बंद हो गया है। न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों से भी इसी तरीके की खबरें लगातार आ रही हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।
न्यूज़
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
और देखें




















