Moose Wala Murder Case में मिली बड़ी कामयाबी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार
गायक मूसेवाला मर्डर केस से जुड़ी हुई है, पुलिस को इस केस में बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस के ऑपरेशन में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटर दीपक मुंडी और कपिल पंडित नेपाल से गिरफ्तार किए गए हैं। नेपाल में ये दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन हुआ है। दीपक मुंडी वही आरोपी है जो मूसेवाला की हत्या के वक्त बोलेरो गाड़ी में दूसरे आरोपियों के साथ मौजूद था, बाकी की गिरफ्तारी हो चुकी है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद दीपक मुंडी दूसरे आरोपियों के साथ गुजरात के भुज चला गया था वहां से वो उनसे अलग हो गया था, पकड़ा गया दूसरा आरोपी कपिल पंडित भई कुख्यात अपराधी है, उस पर हत्या और फिरौती के दर्जनों केस दर्ज हैं, राजस्थान में कपिल पंडित का गैंग काम करता है


























