एक्सप्लोरर
CAA विरोध में हुए प्रदर्शन के बीच देखिए मिसाल पेश करती कहानियां
नागरिकता कानून और NRC के विरोध में आपने हिंसा बहुत देखी...अब ऐसा प्रदर्शन देखिए जहां लोग पहले तो हक़ की आवाज उठाते हैं, लेकिन भाईचारे की भी अनूठी मिसाल पेश करते हैं. देशभर में नागरिकता कानून और NRC को लेकर कई जगहों पर हिंसा हुई.. बुलंदशहर में भी ऐसी ही हिंसा हुई थी.. लेकिन अब यहां लोगों ने अब बेहद सराहनीय पहल की है. दिल्ली के पास गाजियाबाद में भी पत्थरबाजी हुई थी. बीते शुक्रवार उपद्रवियों ने उत्पात मचाया था, लेकिन इस बार स्थानीय लोगों से लेकर शांति कमेटी के सदस्यों ने मिलकर शांति को बरकरार रखा.. कुछ प्यारभरी तस्वीरें भी सामने आईं.
और देखें




























