एक्सप्लोरर
लखनऊ और नोएडा के पुलिस कमिश्नर के नाम का हुआ एलान, जानिए किसे मिली कमान ?
सुजीत पांडेय को लखनऊ का पहला पुलिस कमिश्नर बनाया जाएगा. आलोक सिंह नोएडा के पुलिस कमिश्नर बनाए जाएंगे. इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि पुलिस की दृष्टि से आज महत्वपूर्ण दिन है. पुलिस सुधार में हमारी सरकार ने बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस आयुक्त प्रणाली व्यवस्था को कैबिनेट से मंज़ूरी दी है. लखनऊ और नोएडा में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव पास किया है. यह पुलिस सुधार के लिए ज़रूरी था. यूपी जैसे राज्य में यह वर्षों से महसूस किया जा रहा था कि पुलिस आयुक्त की प्रणाली लागू की जाए. राजनैतिक इच्छाशक्ति के अभाव और कानून व्यवस्था की बेहतर स्थिति के लिए नज़रंदाज़ करने की वजह से यह नहीं हो पाया था.
और देखें


























