एक्सप्लोरर
हिंसा ना रोक पाने के लिए दिल्ली पुलिस की भूमिका हो सकती है जांच, बड़े फेरबदल की तैयारी- सूत्र
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली हिंसा मामले में कई पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है. दिल्ली पुलिस प्रशासन में कई भारी फेरबदल की करने की तैयारी है. साथ ही इसकी जांच के आदेश भी दिए जा सकते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्रालय के पास हिंसा से जुड़ी जो रिपोर्ट पहुंची है उसमें कहा गया है कि दिल्ली पुलिस हिंसा को रोक नहीं पायी. रिपोर्ट में कहा गया है कि खुफिया रिपोर्ट्स होने के बावजूद दिल्ली पुलिस स्थिति को संभाल पाने में नाकाम रही.
और देखें





























