एक्सप्लोरर
Baraily: अभिनेत्री Disha Patani के घर पर बाइक सवार बदमाशों ने की फाइरिंग | Breaking
कांडला से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट क्यू 400 विमान का एक पहिया टेक ऑफ के समय ही रनवे पर गिर गया। चिंगारी के साथ टायर विमान से अलग हो गया, इसके बावजूद विमान ने अपनी यात्रा जारी रखी और निर्धारित समय पर मुंबई पहुंचा। इस घटना की सूचना मिलने पर मुंबई एयरपोर्ट पर एहतियातन इमरजेंसी घोषित कर दी गई। विमान ने मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की और किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि, इस घटना ने एक गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है कि "आखिर फ्लाइट से पहिया निकला कैसे?" इस मामले में आगे की जांच की जा रही है ताकि इस तकनीकी चूक के कारणों का पता चल सके।
न्यूज़
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
और देखें




















