Sonprayag Landslide: सोनप्रयाग में दोबारा लैंडस्लाइड के बाद अब कैसे हैं हालात, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट | ABP NEWS
Uttarakhand Rain Update: उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण कई मकान ढह गए हैं. कई इलाकों में बाढ़ है. सड़कें बह गई है और कई नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है. भारी बारिश के कारण हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, सोनप्रयाग और नैनीताल में अब तक बहुत लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, केदारनाथ में बादल फटने और मूसलाधार बारिश के चलते पैदल मार्ग में लिंचोली और भीमबली के पास बहुत से ज्यादा श्रद्धालु फंसे हैं, जिनको रेस्क्यू करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है. प्रदेश में आपदा के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार से भी मदद मांगी गई है, जिसमें वायु सेना के हेलीकॉप्टर की मांग की गई है, जिससे कि रेस्क्यू में तेजी आएगी और केदारनाथ में फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा.





























