Sign Bulletin: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में लश्कर का आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में एनकाउंटर के दौरान लश्कर ए तैयबा से जुड़ा पाकिस्तानी आतंकी मारा गया. आतंकी के कब्ज़े से रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड और एके 47 समेत कई हथियार मिले हैं. मारे गए आतंकी उस्मान की लंबे समय से तलाश चल रही थी. जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि उस्मान के मारे जाने से स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ा हादसा टल गया है. कुलगाम में ये एनकाउंटर 20 घंटे तक चला. हालांकि मुठभेड़ के दौरान उस्मान का दूसरा साथी फ़रार हो गया. मारा गया आतंकी उस्मान स्वतंत्रता दिवस पर घाटी में बड़े हमले की फिराक में था. ये मुठभेड़ कल उस वक़्त शुरू हुआ था जब कुलगाम के काजीगुंड इलाके के मीर बाजार में बीएसएफ के काफिले पर आतंकियों ने अचानक हमला कर दिया था. रात भर दोनों तरफ से फायरिंग होती रही. इस हमले में एक जवान और दो आम नागरिक घायल हुए हैं.




















