एक्सप्लोरर
Maharashtra Breaking: MNS कार्यकर्ताओं का पनवेल में बवाल, बार में की तोड़फोड़! | Raj Thackrey
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से बड़ी खबर है। पनवेल में MNS कार्यकर्ताओं ने एक Night Riders बार में तोड़फोड़ की है। यह घटना राज ठाकरे के उस बयान के बाद हुई है जिसमें उन्होंने रायगढ़ जिले में डांस बार के संचालन पर सवाल उठाए थे। राज ठाकरे ने कहा था कि "कैसे चल रहे हैं वो डांस बार, वो भी महाराजा की राजधानी में?" तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह MNS कार्यकर्ताओं ने इस डांस बार में जमकर बवाल मचाया और तोड़फोड़ की। यह घटना पनवेल इलाके में हुई। इससे पहले भी राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मराठी भाषा को लेकर कई बार विवाद खड़ा किया है। राज ठाकरे के बयान के बाद मुंबई में MNS कार्यकर्ताओं की ओर से यह तोड़फोड़ देखने को मिली है। यह तस्वीरें MNS कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी को बयां करती हैं।
न्यूज़
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion























