तिरुपति के लाडू में मिलावट पर करवाई की तयारी
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के इस दावे पर गुरुवार को बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया कि पिछली सरकार के दौरान तिरुपति के लड्डुओं में पशु चर्बी का इस्तेमाल किया गया था. वाईएसआरसीपी ने नायडू पर राजनीतिक लाभ के लिए घृणित आरोप लगाने का आरोप लगाया है, जबकि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने अपने दावे के समर्थन में एक लैब रिपोर्ट जारी की.नायडू ने बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की बैठक के दौरान दावा किया कि पिछली वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार ने तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर को भी नहीं बख्शा और लड्डू बनाने के लिए घटिया सामग्री और पशु चर्बी का इस्तेमाल किया.

























