एक्सप्लोरर
Maharashtra को चलाने लिए Uddhav Thackeray के पास क्या प्लान है?
ठाकरे परिवार की रवायत से इतर जाकर उद्धव सीएम तो बन गए लेकिन सवाल है कि महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य को चलाने लिए उद्धव का क्या प्लान है ? क्योंकि याद कीजिए जब सरकार बनाने के लिए कांग्रेस-एनसीपी से गठजोड़ की बात चल रही थी तो उद्धव ने एक शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि महाराष्ट्र जैसे राज्य में सरकार बनाना कोई बच्चों का खेल नहीं, सरकार तो बन गई लेकिन विविधिताओं से भरे महाराष्ट्र जैसे राज्य को चलाना भी मजाक की बात नहीं है, तो उद्धव की जुबानी जानते हैं वो महाराष्ट्र के विकास को किस आयाम तक ले जाएंगे और कैसे ले जाएंगे.
और देखें






























