एक्सप्लोरर
PM Modi का BJP कार्यकर्ताओं को संदेश, की 5 आग्रह
जानलेवा कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच आज बीजेपी अपना 40वां स्थापना दिवस मना रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो संदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनसे पांच आग्रह किए. पीएम मोदी ने कहा कि देश को कोरोना वायरस जैसी महामारी से जंग जीतनी है. पार्टी के तमाम कार्यकर्ता जनता की सेवा को बड़े अभियान में बदले और इस कठिन समय में उनकी मदद करें. उन्होंने कहा कि देश में एक भी गरीब भूखा नहीं रहना चाहिए.
और देखें























