एक्सप्लोरर
Maharashtra में सरकार बनाने के लिए 'Operation Lotus' की तैयारी
महाराष्ट्र में बीजेपी कर्नाटक की तरह ऑपरेशन लोटस यानी ऑपरेशन कमल पर काम कर रही है. एबीपी न्यूज को सूत्रों ने बताया है कि महाराष्ट्र बीजेपी ने विपक्ष के ऐसे विधायकों की सूची तैयार की है जो आसानी से टूट सकते हैं. कमजोर कड़ी माने जाने वाले विधायकों को मंत्रालय, कॉर्पोरेशन में पद देने के प्रस्ताव दिए जा रहे हैं. चुनाव क्षेत्र में अधूरे पड़े प्रोजेक्ट को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के भी वादे किए जा रहे हैं. एबीपी न्यूज को सूत्रों ने बताया है कि आपरेशन लोटस पर 4 नेताओं को लगाया गया है.
और देखें
























