एक्सप्लोरर

Independence Day Celebration: Red Fort पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, दिल्ली बनी अभेद किला

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। दिल्ली पुलिस मुस्तैदी से तैनात है और हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। 15 अगस्त को लेकर अलग-अलग तरह के इनपुट दिल्ली पुलिस को मिले है। पुलिस हवा से लेकर जमीन तक हर खतरे से निपटने को तैयार है। ऐसा पहली बार हुआ है जब सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लाल किले की प्राचीर के सामने बड़े-बड़े कंटेनर लगाकर लगाए गए हैं। लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर लाल किले पर न केवल भारी संख्या में पुलिस, अर्ध सैनिक बल व सेना के जवान तैनात किए गए हैं। लगभग 300 की संख्या में सीसीटीवी कैमरे व 9 एन्टी ड्रोन राडार भी तैनात किए गए हैं। लाल किला की सुरक्षा में लगभग 5 हजार जवान तैनात रहेंगे। आतंकी हमले के इनपुट को ध्यान में रखते हुए इस बार भी स्वतंत्रता दिवस पर लालकिला व आसपास के इलाके की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। हवाई हमले को लेकर अलर्ट जारी है, इसके चलते एंटी एयरक्राफ्ट गन ऊंची इमारतों पर लगाई हैं। फेस रिकॉग्निशन वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लालकिला के मुख्य गेट पर कंटेनर की ऊंची इमारत खड़ी कर दी गयी है। लाल किला के पास कार्यक्रम के दौरान पांच हजार से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। लाल क़िले की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस के अलावा अर्ध सैनिक बल, एनएसजी कमांडो और एसपीजी के जवान भी तैनात रहेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय समारोह के दौरान दिल्ली में 40 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। लाल किला के आसपास मचान भी बनाई गई हैं, जहां पर स्नाइपर्स तैनात रहेंगे। ऊंची इमारतों पर भी स्नाइपर्स को तैनात किया जाएगा। लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर लिए हैं। दिल्ली पुलिस इस बार भी हर चुनौती से निपटने को तैयार है। कई तरह के इनपुट पुलिस को मिले हैं, जिनको ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्था की गई है। दिल्ली की सभी सीमाओं को 24 घंटे पहले सील कर दिया जाएगा। किसान आंदोलन को ध्यान में रखते हुए भी सुरक्षा इंतजाम किया गया है। किसी भी तरह के एयर बैलून, ड्रोन आदि को उड़ाने की मनाही है। सुबह जब तक राष्ट्रीय समारोह चलेगा तब तक पतंग उड़ाने की भी मनाई रहेगी। आसपास के अन्य राज्यो के साथ भी बैठक की गई है और उनके साथ भी सुरक्षा इनपुट साझा किए गए हैं। इनपुट को ध्यान में रखते हुए ही लाल किला के सामने कंटेनर लगाए गए हैं.

और देखें
Sponsored Links by Taboola

फोटो गैलरी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget