एक्सप्लोरर
Budget 2022 में किसानों के लिए किये गए ये ऐलान
इस बार के बजट में सरकार ने किसानों के लिए कई खास ऐलान किए हैं. वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि साल 2023 को मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया. रबी 2021-22 में 163 लाख किसानों से 1208 मीट्रिक टन गेहूं और धान खरीदा जाएगा. किसानों को डिजिटल और हाईटेक सेवाएं प्रदान करने के लिए पीपीपी मॉडल में योजना की शुरुआत होगी. वित्त मंत्री ने कहा कि इस बजट में किसानों को MSP के जरिए 2.3 लाख करोड़ देने का लक्ष्य रखा गया है. इसके अलावा किसानों को डिजिटल सेवाएं दी जाएंगी और भारत में गरीबी मिटाने के लक्ष्य पर पुरजोर रूप से कार्य किया जाएगा.
और देखें


























