PM Modi in Bihar: बिहार में आज से चुनावी शंखनाद, PM Modi ने भागलपुर से भरी हुंकार! | ABP NEWS
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार का लाड़ला मुख्यमंत्री कहा..भागलपुर में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज इस कार्यक्रम में जो लोग भी हमारे साथ जुड़े हुए हैं. मैं उन सबको आदर पूर्वक नमन करता हूं. उन्होंने कहा कि मुझे पीएम किसान निधि योजना की 19वीं किस्त देश के करोड़ों किसानों को भेजने का सौभाग्य मिला है. करीब 22000 करोड़ रुपये एक क्लिक पर किसानों के खाते में पहुंच गए. इसमें बिहार के भी 76 हजार से अधिक किस परिवार हैं. बिहार के किसानों खाते में आज सीधे करीब 1600 करोड़ रुपये उनके खाते में पहुंच चुके हैं. मैं बिहार और देश के सभी किसान परिवारों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.

























