Parliament Session 2024: संसद में आज Paper Leak समेत कई मुद्दे उठाएगा विपक्ष | ABP News |
संसद में गूंज सकता है NEET का मामला... आज सदन के अंदर और बाहर भी होगा प्रदर्शन...राहुल सुबह पौने 11 बजे नीट के मुद्दे पर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस... भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के सदस्यों को आज कथित नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर संसद के पास विरोध प्रदर्शन करते समय हिरासत में लिया गया. हिरासत में लिए जाने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस का सामना किया और बैरिकेड्स तोड़ दिए. भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्य दिल्ली में एकत्र हुए थे, उन्होंने "संसद घेराव" की घोषणा की और अपना मार्च जारी रखने का संकल्प लिया. पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों ने छात्रों और अभिभावकों के बीच काफी अशांति पैदा कर दी है.





















