एक्सप्लोरर
North India Floods: Jammu में 115 साल बाद रिकॉर्ड बारिश, Vaishno Devi में 34 की मौत
अगस्त महीने के आखिरी हफ्ते में पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से तबाही जारी है. जम्मू में कल सुबह से आज सुबह तक 380 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो 1910 के बाद सबसे अधिक है. हिमाचल, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और लैंडस्लाइड की कई घटनाएं हुई हैं. माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर मंगलवार को हुए लैंडस्लाइड में 34 श्रद्धालुओं की जान चली गई. यह हादसा अर्धकुंवारी के पास हुआ, जहां चट्टान गिरने से कई लोग मलबे में दब गए. एक पीड़ित ने बताया, "एक सेकंड नहीं मिला के कुछ कर सके, एक सेकंड भी नहीं मिला के बचा सके किसी को भाई, एक सेकंड भी भी बाहर गिरने में।" प्रशासन पर यात्रा न रोकने को लेकर सवाल उठ रहे हैं. कठुआ में रावी नदी के उफान पर आने से CRPF कैंप भी चपेट में आ गया, जहां सेना ने 25 लोगों को बचाया. तवी नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद हो गया है और 5000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.
न्यूज़
Sansani: बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान! | Lawrence Bishnoi
और देखें

सुधीर कुमारएडिटर, वाइल्ड लाइफ टुडे
Opinion
























