एक्सप्लोरर
NEET Paper Leak News: सवालों के घेरे में तेजस्वी यादव के PS, EOU ने भेजा नोटिस | ABP News |
ABP News: नीट पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम जांच कर रही है. मामला जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे अलग अलग तार भी जुड़ रहे हैं. पेपर लीक को लेकर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पीएस प्रीतम कुमार की भूमिका सवालों के घेरे में है.सूत्रों के अनुसार, नीट पेपर लीक मामले में जेल मे बंद जूनियर इंजीनियर सिकंदर प्रसाद यादवेंदु के कहने पर गेस्ट हाउस में कमरा बुक करने वाले तेजस्वी के पीएस प्रीतम कुमार से ईओयू पूछताछ करेगी. कल (गुरुवार, 20 जून) डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी कहा था कि प्रीतम से पूछताछ होनी चाहिए.
न्यूज़
Sansani | Crime News :त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
और देखें

रुमान हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार
Opinion
























