NC के विधायक के बयान से J&K विधानसभा में मचा हंगामा, पाकिस्तान की सड़कों को बेहतर बता दिया
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार (4 मार्च) को कहा कि जम्मू में पर्यटन को बढ़ाने के लिए यहां के पर्यटक स्थलों को शेप देने की जरूरत है. उन्होंने विधानसभा में यह भी माना कि माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आ रहे करोड़ों भक्तों को जम्मू के पर्यटक स्थलों की तरफ आकर्षित करने में अभी तक सरकार कामयाब नहीं रही हैं. जम्मू विधानसभा में बीजेपी के विधायक युद्धवीर सेठी द्वारा किए गए सवाल के जवाब में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग जम्मू में पर्यटन के विकास के लिए और जम्मू संभाग में ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्ट में से कहीं पर स्टेट कैपेक्स बजट और स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत काम चल रहा है.जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार (4 मार्च) को कहा कि जम्मू में पर्यटन को बढ़ाने के लिए यहां के पर्यटक स्थलों को शेप देने की जरूरत है. उन्होंने विधानसभा में यह भी माना कि माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आ रहे करोड़ों भक्तों को जम्मू के पर्यटक स्थलों की तरफ आकर्षित करने में अभी तक सरकार कामयाब नहीं रही हैं. जम्मू विधानसभा में बीजेपी के विधायक युद्धवीर सेठी द्वारा किए गए सवाल के जवाब में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग जम्मू में पर्यटन के विकास के लिए और जम्मू संभाग में ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्ट में से कहीं पर स्टेट कैपेक्स बजट और स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत काम चल रहा है.





























