Muslim reservation in Karnataka : कर्नाटक में 4% आरक्षण की लड़ाई.. डीके शिवकुमार के बयान पर बवाल
कर्नाटक सरकार के मुस्लिम आरक्षण पर बवाल, किरेन रिजिजू ने कहा - यह संविधान पर हमला है कर्नाटक सरकार द्वारा मुस्लिम ठेकेदारों को सरकारी ठेकों में 4 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने को लेकर अब बड़ा विवाद सामने आ गया है। इस मुद्दे पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार का यह कदम देश के संविधान पर हमला है और संविधान के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन करता है।कर्नाटक सरकार ने हाल ही में यह निर्णय लिया था कि सरकारी टेंडरों में मुस्लिम ठेकेदारों को 4 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, जिसे लेकर भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों ने कड़ी आलोचना की है। भाजपा का कहना है कि इस आरक्षण के फैसले से संविधान के धर्मनिरपेक्षता और समानता के सिद्धांतों की अनदेखी की जा रही है।


























