Maharashtra Election 2024: 'बटेंगे तो कटेंगे' नारे पर Ajit Pawar के बयान पर Devendra Fadnavis का पलटवार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'बंटेंगे तो कटेंगे' नारे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि महाराष्ट्र में इस नारे के लिए कोई जगह नहीं है। अजित पवार ने इसे महाराष्ट्र के माहौल के खिलाफ बताया था। इस पर फडणवीस ने पलटवार करते हुए कहा कि यह बयान सियासी शिगूफे के अलावा कुछ नहीं है और महाराष्ट्र की जनता को ऐसे बयानों से बहकाया नहीं जा सकता। फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता समझदार है और चुनावी माहौल में इस तरह के बयानों से स्थिति बदलने वाली नहीं है। राजनीतिक बयानबाजी को लेकर दोनों नेताओं के बीच तकरार बढ़ती जा रही है।






























