भारत में की गई पहली Hand Transplant Surgery हुई कामयाब, BJP नेता Kirit Somaiya ने कही बड़ी बात
2014 में रेल दुर्घटना में अपने दोनों हाथ गंवाने वाली मोनिका मोरे के लिए हैंड ट्रांसप्लांट सर्जरी एक चिकित्सा विज्ञान का चमत्कार साबित हुई है. करीबन 8 महीने के बाद मोनिका को अपने नये हाथों में हरकत महसूस हुई है और अब अपने हाथों से मोनिका पानी भी पी सकती हैं . मोनिका को चेन्नई के 32 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजिनियर के हाथ लगाए गए हैं. व्यक्ति की ब्रेन डेड होने के बाद उसके हाथों से पश्चिम भारत में पहली हैंड ट्रांसप्लांट सर्जरी की गई. आज मोनिका को इस सर्जरी के वजह से नया जीवन मिला है वहीं अब वह अपने जीवन में आगे भी बढ़ सकती हैं. मोनिका अपने इस कामयाबी का श्रेय डॉक्टरों के साथ साथ बीजेपी नेता किरित सोमैया को भी देती है.






























