Jharkhand elections: 'Congress आपके साथ है..डरना नहीं है..' - सिमडेगा से पीएम पर खरगे का बड़ा हमला
झारखंड में सिमडेगा की खिजरी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा -'मोदी और शाह घुसपैठियों के नाम पर आपको डरा रहे हैं वह कह रहे हैं की घुसपैठिये आ रहे हैं केंद्र में मोदी की सरकार है गृहमंत्री अमित शाह हैं और घुसपैठिये कहाँ से आ रहे हैं बॉर्डर पर क्या हो रहा है। वह हमारे सामने आकर रो रहे हैं अरे हमारे सामने क्यों रो रहे हो घुसपैठियों को बाहर भेजो..' - खरगे 'कांग्रेस पार्टी आपके साथ है आपको डरना नहीं है। डरेंगे तो मरेंगे ,मोदी आपको मारने में लगे हुए हैं..दलितों ,आदिवासियों ,बैकवर्ड क्लास के बच्चों को भाजपा सरकार उनका हक़ नहीं दे रही है और माइनॉरिटी को तो वह वैसे भी कुछ नहीं देते हैं..' - खरगे





























