Janhit: यमुना से कन्नी काटते केजरीवाल ? । Delhi Election 2025 । CM Yogi | ABP News
केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर दिल्ली की सियासत में दंगल शुरू हो गया है । बीजेपी और आप आमने सामने हैं । केजरीवाल से पंजाब पुलिस की सुरक्षा हटाई गई तो आप ने निशाना साधा.. बीजेपी ने पलटवार किया...बात केजरीवाल की, जो राजनीति में आए तो कहते थे सुरक्षा नहीं लेंगे। ..आज 12 साल बाद अपनी सुरक्षा को लेकर राजनीति ना करने को कह रहे हैं। सियासत ये है कि केजरीवाल की सुरक्षा दिल्ली पुलिस अच्छे से कर सकती है या पंजाब पुलिस ? वहीं दिल्ली में बीते 24 घंटों में मैली यमुना में बहुत पानी बह चुका है। कल यूपी के CM योगी ने दिल्ली आकर अरविंद केजरीवाल को यमुना में डुबकी का जो चैलेंज दिया था, आज आम आदमी पार्टी उससे बचती दिखी। वहीं बीजेपी-कांग्रेस ने जमकर बैटिंग की..।
























